उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
दो पहिया वाहनों की होगी निलामी,सभी स्वेच्छा से निलामी में करें प्रतिभाग।
गडवार बलिया :---आप सभी को सूचित किया जाता है कि पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना गड़वार जनपद बलिया में विगत वर्षों से लावारिश हालत में थाने पर दाखिल दो पहिया वाहनों की नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है । मा0 न्यायालय द्वारा थाना स्थानीय पर लावारिश हालत में दाखिल कुल 25 दो पहिया वाहनों की नीलामी हेतु दिनांक 11.03.2025 की तिथि नियत की गयी है। दिनांक 11.03.2025 को थाना गड़वार जनपद बलिया में सभी अधिकारीगण की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी । आप सभी स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं । बलिया पुलिस द्वारा आप सभी से आग्रह किया जाता है कि उक्त निलामी के संबंध में सोशल मीडिया के साथ ही जुड़े हुए वाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए अन्य सभी लोगो को भी अवगत कराएं जिससे उक्त निलामी में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग कर सकें ।

TREND