Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बैरिया बलिया:---थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम एवं प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
     
                   उल्लेखनीय दिनांक 17.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 15.03.2024 को वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त टनु उर्फ टुनु उर्फ टकलू उर्फ तन्नूलाल चौधरी पुत्र बृजबिहारी चौधरी निवासी ग्राम टोला फत्तेराय (चांददीयर) थाना बैरिया जनपद बलिया  द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 115/2025 धारा 137(2)/87/61(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 27.03.2025 को उ0नि0 श्री परमात्मा मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्त टनु उर्फ टुनु उर्फ टकलू उर्फ तन्नूलाल चौधरी पुत्र बृजबिहारी चौधरी निवासी ग्राम टोला फत्तेराय (चांददीयर) थाना बैरिया जनपद बलिया* को मुखबीर की सूचना पर बकुलहा पुरानी रेलवे क्रासिंग के पास से समय 09.40 बजे नियमानुसार नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा विवेचना से धारा 61(2) भा.न्या.सं. का लोप व धारा 18 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 115/2025 धारा 137(2)/87 भा0न्या0सं0 व 18 पाक्सो एक्ट थाना बैरिया जनपद बलिया
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
    1. टनु उर्फ टुनु उर्फ टकलू उर्फ तन्नूलाल चौधरी पुत्र बृजबिहारी चौधरी निवासी ग्राम टोला फत्तेराय (चांददीयर) थाना बैरिया जनपद बलिया
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
    1. उ0नि0 श्री परमात्मा मिश्रा थाना बैरिया जनपद बलिया
    2. हे0का0 उमेश यादव थाना बैरिया जनपद बलिया  
    3. का0 गिरिशचन्द थाना बैरिया जनपद बलिया 


    Bottom Post Ad

    Trending News