उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
सहतवार बलिया:----थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 108 BNS (आत्म हत्या का दुष्प्रेरण) से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे चोरी/ लूट /नकबजनी/ की रोकथाम हेतु अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सहतवार श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व में आज दिनांक 27.03.2025 को मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मय हमराह हे0का0 जनार्दन मौर्या व का0 बादल द्वारा हल्दी मोड़ के पास से अभियुक्त अरमान हासमी पुत्र मन्नू हासमी निवासी बलेऊर थाना सहतवार जनपद बलिया* को हिरासत पुलिस में लिया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अरमान हासमी पुत्र मन्नू हासमी निवासी बलेऊर थाना सहतवार जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 55/25 धारा 108 BNS थाना सहतवार जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव थाना सहतवार जनपद बलिया
2. हे0का0 जनार्दन मौर्या थाना सहतवार जनपद बलिया
3. का0 बादल थाना सहतवार जनपद बलिया

TREND