Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    जागरूकता कैम्प का निरीक्षण, सर्व संबंधित को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---मा0 मंत्री महोदय द्वारा बलिया पुलिस के लगाये गये जागरूकता कैम्प का किया गया निरीक्षण, सर्व संबंधित को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश ।
    गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद बलिया पुलिस द्वारा कैम्प लगाकर मिशन शक्ति, यातायात अभियान और साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक।
    बलिया पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के साथ साथ डायल 112, मिशन शक्ति, फायर सर्विस, यातायात नियम, के बारे में भी लोगों को  जागरुक करने के क्रम में तीसरे दिन मा0 मंत्री द्वारा यातायात जागरुकता पुलिस रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

          
    आज दिनांक 27.03.2025 को गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष तथा केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बलिया पुलिस द्वारा गंगा बहुद्देशीय सभागार में मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता, 112 आदि का कैम्प लगाकर मेला लगाया गया है जिनका निरीक्षण अवलोकन मा0 मंत्री दानिश आजाद अंसारी उत्तर प्रदेश सरकार राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा जिलाधिकारी बलिया श्री प्रवीण कुमार लक्षकार  पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की उपस्थिति में किया गया । बलिया पुलिस द्वारा गंगा बहुउद्देशीय सभागार बलिया में लगाए गये कैम्प आयी हुई लगभग 1000 (एक हजार) से अधिक महिलाओं/बालिकाओं  को साइबर जागरूकता अभियान, मिशन शक्ति अभियान, डायल 112, यातायात नियमों को बारे जागरुक मेला में पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन) के माध्यम से जागरूक किया गया ।

    बलिया पुलिस द्वारा कैम्प लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का आज तीसरा दिन है । यह कार्यक्रम कल दिनांक 25.03.2025 से प्रारम्भ हुआ था । इसी के क्रम में आज दिनांक 27.03.2025 को भी कैम्प लगाकर जागरूकता कार्यक्रम जारी है ।


    Bottom Post Ad

    Trending News