उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: सत्यप्रकाश सिंह चौहान
रसड़ा बलिया:----थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गोवध अधिनियम से संबंधित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (गाय / साड़) व एक अदद स्विफ्ट डिजायर वाहन बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.03.2025 को थाना रसड़ा के उप निरीक्षक कन्हैया यादव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना पर नहर पटरी परसिया पुल के पास से अभियुक्तगण 1. अनुज कुमार पुत्र अखिलेश राम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया, 2. कृष्णा यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम अहिरपुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया तथा 3. आनन्द यादव पुत्र रामभवन यादव निवासी ग्राम सिकटिया थाना सरायलखंशी जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम परसिया नं0 2 इसरी का पुरा थाना रसड़ा बलिया को समय करीब 15.45 बजे 01 पिकअप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (02 राशि गाय व 01 राशि साड़) के साथ अभियुक्तगण उपरोक्त के हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना रसड़ा जनपद बलिया पर मु0अ0सं0-125/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 61(2)(a) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया तथा बरामद वाहनों को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 207 MV Act में कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 125/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 61(2)(a) बी0एन0एस0 थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1. अनुज कुमार पुत्र अखिलेश राम निवासी ग्राम सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष ।
2. कृष्णा यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम अहिरपुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष ।
3. आनन्द यादव पुत्र रामभवन यादव निवासी ग्राम सिकटिया थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ हाल मुकाम ग्राम परसिया नं0 2 इसरी का पुरा थाना रसड़ा बलिया उम्र 26 वर्ष ।
बरामदगी-
1. 03 राशि गोवंश (02 राशि गाय व 01 राशि साड़)
2. 01 अदद पिकअप वाहन सं0 UP60CT1046
3. 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार रंग सफेद UP67L0012
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 कन्हैया यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।
2. उ0नि0 दुर्गेश गोंड थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
3. हे0का0 दीपक सिंह थाना रसड़ा जनपद बलियाष
4. हे0का0 शत्रुधन यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।
5. का0 रजनीश मौर्य थाना रसड़ा जनपद बलिया।

TREND