उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या करने के प्रयत्न से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झाँ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
घटना का विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक-27.03.2025 को समय करीब रात्रि 09.45 बजे प्रार्थी अपने भाई राकेश पुत्र ओमप्रकाश व अखिलेश पुत्र सुरेन्द्र चौधरी के साथ गेहूँ कटवाकर वापस आ रहा था कि दियरा के सीवान में पूर्व से घात लगाये मंजेश यादव, संतोष यादव पुत्रगण रमाशंकर यादव अवधेश उर्फ दया यादव पुत्र स्व0 रमाशंकर यादव व मोनू यादव पुत्र विजयशंकर यादव समस्त निवासीगण कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया मुझ प्रार्थी व मेरे परिवार के सदस्यो पर जान से मारने की नियत से लाठी, डण्डा, चाकू से मारने लगे जिससे हम लोगो के सिर, हाथ, पीठ,मे गंभीर चोटे आठी तथा आलोक के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर बेहोश होकर गिर गये तथा उसी शोर सरावे में संतोष द्वारा चिल्लाकर बोला गया कि कट्टा निकालकर मार कर नदी में फेंक दो । काफी शोर गूल होने के कारण अगल बगल वाले आकर बीच बचाव किये तथा घायलो को अस्पताल पहुँचाये । इस संबंध प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0.80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी । इसी क्रम में आज दिनांक-30.03.2025 को थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0.80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.अवधेश उर्फ दया यादव पुत्र स्व0 रमाशंकर यादव उम्र 26 वर्ष 2.मोनू यादव पुत्र विजयशंकर यादव उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को आज दिनांक 30.03.2025 को समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया । मौके से ही मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित घटना मे प्रयुक्त लाठी डण्डा की बरामदगी हेतु अभियुक्तगण के बताये गये स्थान कठौड़ा दियरा उत्तर पर लेकर गया खोजबीन किया गया किन्तु काफी प्रयास करने के बाद भी मुकदमा उपरोक्त से प्रयुक्त लाठी डण्डा बरामद नही हो पाया। विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 80/2025 धारा 109,110,115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 व मु0अ0सं0-81/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना
सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण
1.अवधेश उर्फ दया यादव पुत्र स्व0 रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 26 वर्ष
2.मोनू यादव पुत्र विजयशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1. अवधेश उर्फ दया यादव पुत्र स्व0 रमाशंकर यादव निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
1. मु0अ0सं0-315/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
2.उ0नि0 श्री शकील अहमद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
3. हे0का0 दिनेश कुमार सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
4.का0 अमित पटेल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

TREND