Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    SOG/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता 02 नफर शातिर अभियुक्त (अवैध असलहा तस्कर) गिरफ्तार, पिस्टल मैगजीन तमंचा मोटरसाइकिल व फोन बरामद

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 




    बलिया उत्तरप्रदेश:---SOG/सर्विलांस टीम बलिया व थाना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 नफर शातिर अभियुक्त (अवैध असलहा तस्कर) गिरफ्तार, कब्जे से 05 अदद पिस्टल .32 बोर मय 10 अदद मैगजीन .32 बोर मय 03 अदद तमंचा .12 बोर तथा 03 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोबाइल बरामद ।

     पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में  अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह मय फोर्स तथा निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम, उ0नि0 श्री हितेश कुमार प्रभारी स्वॉट टीम मय फोर्स व थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 श्री गिरिजेश सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाईन मय फोर्स द्वारा मुखबिरी सूचना व चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण- 1. सोनू कुमार पुत्र भरत ताँती निवासी महादेवपुर महौली थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष 2. मो0 नबीउल्ला पुत्र स्व0 मो0 जैनुल निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष को 05 अदद पिस्टल .32 बोर मय 10 अदद मैगजीन .32 बोर मय 03 अदद तमन्चा 12 बोर मय 03 अदद तमन्चा .315 बोर के साथ दिनांक 30.03.2025 को श्रीराम घाट के पास से समय रात्रि 01.14 बजे  गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के पास से घटना में संलिप्त एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट की काले लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेण्डर भी बरामद हुई जिसे अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद मोबाईल-01.रीयल मी काले रंग की तथा रीयल मी सफेद रंग बरामद हुआ । थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0-130/2025 धारा [25(1-B)(A)],[25(1-AA),[25(1-A)] आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
    1. सोनू कुमार पुत्र भरत ताँती निवासी महादेवपुर महौली थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष
    2. मो0 नबीउल्ला पुत्र स्व0 मो0 जैनुल निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष
    बरामदगी-
    1. 05 अदद पिस्टल .32 बोर
    2. 10 अदद मैगजीन .32 बोर
    3. 03 अदद तमंचा .12 बोर
    4. 03 अदद तमंचा .315 बोर
    5. 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट हीरो सुपर स्प्लेण्डर
    6. 02 अदद मोबाइल
    अभियुक्त मो0 नबीउल्ला का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0सं0-94/2023 धारा [25(1-B)(A)],[25(1-AA),[25(1-A)],[26(1)], [26(2)], [35] आर्म्स एक्ट थाना शम्भूगंज जिला बांका (बिहार)
    2. मु0अ0सं0-130/2025 धारा [25(1-B)(A)],[25(1-AA),[25(1-A)] आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, बलिया
    अभियुक्त सोनू कुमार का आपराधिक इतिहास-
    1. मु0अ0सं0-109/2023 धारा [25(1-B)(a)], [26] आर्म्स एक्ट थाना सुईया जिला बांका (बिहार)
    2. मु0अ0सं0-130/2025 धारा [25(1-B)(A)],[25(1-AA),[25(1-A)] आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली, बलिया
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली बलिया
    2. निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया
    3. उ0नि0 श्री हितेश कुमार प्रभारी स्वॉट टीम बलिया
    4. उ0नि0 श्री गिरिजेश सिंह चौकी प्रभारी सिविल लाईन कोतवाली, बलिया
    5. हे0का0 मंगला यादव स्वॉट टीम बलिया
    6. हे0का0 दिलीप पाठक स्वॉट टीम बलिया
    7. हे0का0 अमरदेव यादव स्वॉट टीम बलिया
    8. हे0का0 देवेन्द्र सरोज स्वॉट टीम बलिया
    9. का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस सेल बलिया
    10.   का0 अर्जुन यादव सर्विलांस सेल बलिया
    11. का0 विकास सिंह सर्विलांस सेल बलिया
    12. का0 विश्वविजय सिंह स्वॉट टीम बलिया
    13. का0 पंकज कुमार सिंह स्वॉट टीम बलिया
    14. का0 सूर्य प्रकाश स्वॉट टीम बलिया
    15. का0 प्रिन्स सिंह थाना कोतवाली बलिया
    16. का0 शत्रुघ्न कुमार थाना कोतवाली बलिया
    17. का0 मनीष शुक्ला थाना कोतवाली बलिया
    18. हे0का0चा0 प्रदीप कुमार थाना कोतवाली बलिया
    19. का0 अजय कुमार यादव थाना कोतवाली बलिया
    20. का0 अमन कुमार सिंह थाना कोतवाली बलिया
    21. का0 रवि कुमार थाना कोतवाली बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News