Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया में दलित का शव गेहूं के खेत में मिला; 5 दिन से लापता था वीडियोग्राफी करने वाला युवक



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया:-- पांच दिनों से लापता दलित युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. गेहूं के खेत में शव मिला, जो आधा सड़ा हुआ है. इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना रेवती थाना क्षेत्र के मानगढ़ गांव की है. मृतक की पहचना चंदन बिंद के तौर पर की गई है, वह पिछले 5 दिनों से लापता था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
    जानकारी के मुताबिक, मानगढ़ निवासी चंदन बिंद, बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में वीडियो और फोटोग्राफी का काम करता था. 18 मार्च की रात में परिवार के साथ खाना खाते समय किसी का फोन आया. मां इंद्रावती से कुछ देर बाद घर आने की बात कहकर, चंदन घर से निकला. 19 मार्च की सुबह तक चंदन नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ीने लगी. चंदन का मोबाइल भी स्विच ऑफ था.
    परेशान परिजनों ने नाते-रिश्तेदारी, मित्रों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. 20 मार्च को चंदन के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 21 मार्च को गांव के बाहर खेत में खून के धब्बे मिले और पुलिस ने आसपास सर्च किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. चंदन के गायब होने के मामले में ग्रामीणों, मित्रों व परिजनों से पूछताछ के लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया. चंदन के मोबाइल का सीडीआर तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

    बैरिया के क्षेत्र अधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र में शव की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचीकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई गई. पता चला कि शव चंदन कुमार का है. इस संबंध मे पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की की थी. वहीं, मृतक चंदन बिद के भाई ने बताया कि 5 दिन से भाई लापता था. थाने पर पहुंचे तो 24 घंटे बाद कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. 24 घंटे बाद गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज हुई. जब जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, तब पुलिस हरकत में आई, लेकिन भाई का खून से लतपथ शव बरामद हुआ।

    Bottom Post Ad

    Trending News