Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    नरसंहार; BJP नेता योगेश को शक था कि छोटा बेटा उसका नहीं, कराना चाहता था DNA टेस्ट

     
    उत्तर प्रदेश सहारनपुर 
    इनपुट: समाचार डेस्क 
    सहारनपुर:--- यूपी सहारनपुर के सांगाठेड़ा गांव में रविवार की शाम भाजपा नेता योगेश रोहिला के तीनों बच्चों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब चार बजे तीनों का पार्थिव शरीर गांव लाया गया. बच्चों के पार्थिव शरीर को घर पर केवल 5 मिनट ही रखा गया.
    एक साथ तीनों बच्चों के शव पहुंचते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं. परिजनों में कोहराम मच गया. शवों के अंतिम दर्शनों के लिए भारी भीड़ जुट गई. 11 वर्षीय श्रद्धा को एक और दोनों छोटे भाइयों के शव को दूसरी अर्थी पर रखा गया. अंतिम यात्रा में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.तीनों बच्चों को योगेश के चचेरे भाई अक्षय ने मुखाग्नि दी. जब श्मशान घाट पर मासूम बच्चों को मुखाग्नि दी गई तो हर किसी की आंखे नम थीं. हर कोई पिता योगेश रोहिला को कोस रहा था.
    योगेश के माता-पिता और 3 बहनों ने एक साथ की थी आत्महत्या: ग्रामीणों और मोहल्ले के लोगों ने बातचीत में बताया कि योगेश के पिता रमेशचंद रोहिला शिक्षक थे. परिवार में योगेश की मां बाला देवी, चार बहनें मोनी, सीमा, अनु और सोनिया थी. साल 2007 में योगेश की प्रताड़ना से तंग आकर पिता, मां और तीनों बहनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.
    आत्महत्या के लिए योगेश ने ही लाकर दिया था जहर: ग्रामीणों का कहना है कि योगेश ने माता पिता और बहनों को न सिर्फ आत्महत्या के लिए मजबूर किया था बल्कि जहर भी खुद लाकर दिया था. इतना ही नहीं ग्रामीणों को गुमराह कर बिना किसी कार्रवाई के सभी शवों का अंतिम संस्कार करने जा रहा था.
    पुलिस ने जलती चिता से निकाले थे शव: एक साथ पांच लोगों की मौत की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शवों को उठा लिया था. इस पूरे मामले में पुलिस ने योगेश समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. जिस दिन परिवार के लोगों ने जहर खाया, गनीमत ये रही कि उस दिन उसकी बहन सोनिया घर पर नहीं थी.
    योगेश की एक बहन दिल्ली में रहती है: इसलिए वह बच गई. फिलहाल सोनिया दिल्ली में रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि योगेश की पहली पत्नी रेखा शिक्षिका थीं. 2009 में रेखा की भी मौत हो गई थी. बताया जाता है कि उसे भी जहर देकर मारा गया था.
    पुलिस 3 एंगल पर कर रही सहारनपुर नरसंहार की जांच: आरोपी योगेश के कबूलनामे के बाद पुलिस 3 एंगल से जांच कर रही है. पहला- क्या भाजपा नेता योगेश का किसी महिला से अफेयर चल रहा है? जिसकी वजह से घर में झगड़े होते रहते थे. दूसरा- अगर पत्नी का वाकई अफेयर चल रहा था तो वो लड़का कौन है? तीसरा- क्या कोई पारिवारिक विवाद है, क्योंकि योगेश के माता-पिता को भी जहर देकर मारा गया था।

    Bottom Post Ad

    Trending News