Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    उ.प्र.सरकार ने 8 साल में जो भी उत्सव मनाया गलत- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री

    उत्तर प्रदेश अयोध्या
    इनपुट:संतोष मिश्रा 



    अयोध्या:---- उतर प्रदेश में आठ साल में सरकार ने जो भी उत्सव मनाया वह पूरी तरीके से गलत है कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में मंडल पर एक एक नेता ने प्रेस किया उसी क्रम में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि आठ साल में सरकारी परीक्षाओं के कई पेपर लीक हुए जब परीक्षा ही नहीं होगी तो भविष्य कैसे सुधरेगा। मनरेगा में 100 करोड़ रुपए बकाया। डीएपी की कालाबाजारी बंद हो, गन्ने समर्थन मूल्य में वृद्धि:--- हो,उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत राज्य सरकार का ऐसा बजट है जो बेकार होने जा रहा  है। सद्भाव की स्थिति पर बोलें कि संभल ,कुशीनगर में बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मस्जिद गिरा दिया गया।  मोदी के कीट वितरण पर बोले कि अरब देशों  को खुश करने के लिए कर रहे हैं वितरण। भ्रष्टाचार पर बोले कि सरकार के प्यारे आईएएस अभिषेक प्रकाश पर कमीशनखोरी की बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसा कोई विभाग नहीं है जहां कमीशनखोरी न हो। स्वास्थ्य विभाग बदल है जो सरकार दावा कर रही है वह गलत है। सरकार अल्पसंख्यक पर दबाव बना रही है कह रही है दबकर और डरकर रहना पड़ेगा। किसी के कब्र की खुदवाई करा कर देश को  आगे नहीं बढ़ा सकते। औरंगजेब की कब्र को ढूंढने वाले चंगेज खान की कब्र को भी ढूंढ़े।

    Bottom Post Ad

    Trending News