Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अखिलेश यादव ने कहा- जीरो टॉलरेंस सिर्फ दिखावा, बीजेपी सरकार में करप्शन और क्राइम चरम पर



    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 


    लखनऊ :---- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती पर डॉ. लोहिया पार्क गोमती नगर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता अब भू-माफिया बन चुके हैं. जिलों में सरकारी जमीनों, तालाबों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं. गरीबों की जमीनें छीनी जा रहीं और भ्रष्टाचार चरम पर है.
    उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता को लूट रहे हैं. भाजपा सरकार और अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं. भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा सिर्फ दिखावा है.
    BJP नेताओं पर कब्जा करने का आरोप : फतेहपुर जिले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वहां खुद भाजपा के पदाधिकारी अपने नेताओं पर अवैध जमीन कब्जे के आरोप लगा रहे हैं. "जिनके पास पहले खेती की कोई जमीन नहीं थी, उनके पास अब सैकड़ों बीघे जमीन हैं. JCB मशीनें, डंपर और ट्रक खरीदे जा रहे हैं. विवादित जमीनों पर कब्जा कर लिया गया है."

    अखिलेश यादव ने अयोध्या में भी भाजपा नेताओं पर किसानों की जमीन जबरन कब्जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कम कीमतों पर किसानों की जमीन छीनी गई. उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

    महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल : उन्होंने हाल ही में अयोध्या की महिला के साथ हुई संगीन वारदात का हवाला देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति के कारण अपराध बढ़ रहे हैं. अयोध्या की महिला नौकरी की तलाश में वाराणसी गई, फिर लखनऊ आई, लेकिन उसके साथ लूट, बलात्कार और हत्या हो गई.

    भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर BJP पर निशाना : अखिलेश यादव ने फरार आईएएस अधिकारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह अधिकारी मुख्यमंत्री के करीबी रहे हैं. उनके पास सैकड़ों बीघे जमीन, कई मकान और प्लॉट हैं. सुनने में आ रहा है कि वह सीएम आवास या सीएम कार्यालय में ही छिपा है. भाजपा सरकार में निवेश के नाम पर नेताओं और अधिकारियों का निजी निवेश चल रहा है. झगड़ा कमीशन का नहीं, बल्कि बंटवारे का है.

    उन्होंने सवाल उठाया कि पड़ोसी राज्य में अधिकारी के पास 50 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि लखनऊ में सिर्फ एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि भाजपा के नेता भी सरोजिनी नगर और मोहनलालगंज में जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं.

    भाजपा सरकार को बताया जनविरोधी : अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है. उन्होंने शिवम यादव नाम के युवक का जिक्र करते हुए कहा कि उसे एसडीएम ने प्रताड़ित किया, बाल कटवा दिए गए और अंततः उसकी जान चली गई. इसके लिए उन्होंने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

    "भाजपा इतिहास के पन्ने पलटना बंद करे" : अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या भाजपा इस पर माफी मांगेगी?

    "अगर भाजपा इतिहास के पन्ने पलटेगी, तो उसे यह भी स्वीकार करना होगा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक में उन्हें दाहिने हाथ से नहीं, बल्कि बाएं पैर के अंगूठे से तिलक किया गया था. क्या भाजपा इसकी निंदा करेगी ?"
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को छल रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के हक की लड़ाई जारी रखेगी. जनता भाजपा सरकार से हिसाब लेगी और बदलाव जरूर आएगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News