उत्तर प्रदेश प्रयागराज
इनपुट: समाचार डेस्क
प्रयागराज :---जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने की सिफारिश से जुड़ा मामला।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों की बेमियादी हड़ताल का दूसरा दिन आज,
वकीलों ने कैश कांड के आरोपों में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है,
आज सुबह 10:00 बजे से हाई कोर्ट के गेट नंबर 3 पर वकील विरोध प्रदर्शन करेंगे,
अधिवक्ता पूरी तरह से न्यायिक कामकाज का बहिष्कार कर रहे हैं,
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जस्टिस वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट तबादले का विरोध कर रहा है,
अधिवक्ताओं का कहना है कि वह जस्टिस यशवंत वर्मा को यहां कतई कार्यभार नहीं ग्रहण करने देंगे,
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजेआई से कोलेजियम के फैसले पर पुनर्विचार करने की भी अपील की है,
आज से हाईकोर्ट का फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर भी अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएगा,
जिससे इलाहाबाद हाईकोर्ट में नये मुकदमों का दाखिला भी पूरी तरह से ठप हो जाएगा,
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट अनिल तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था।

TREND