Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सीएम योगी बोले- मथुरा की बात क्यों न उठाऊं? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे, वरना बहुत कुछ हो गया होता

     

    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 

    लखनऊ:----उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'मुसलमान खतरे में हैं' वाले बयान पर CM योगी ने कहा, मुसलमान खतरे में नहीं हैं. इनकी वोट बैंक की राजनीति खतरे में है.
    तो मुसलमानों को बोरिया-बिस्तर लेकर भागना पड़ेगा: न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा, जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को समझ लेंगे, इन सभी को बोरिया-बिस्तर बांधकर भागना पड़ेगा. मुसलमानों को याद रखना होगा कि वे तभी सुरक्षित हैं, जब हिंदू और हिंदू परंपरा सुरक्षित है.1947 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे. हम उस सच्चाई को कैसे भूल सकते हैं? क्या पाकिस्तान में हमारी हिंगलाज माता का मंदिर नहीं है? क्या बांग्लादेश में माता ढाकेश्वरी का मंदिर नहीं है?.
    सीएम योगी ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान का उदाहरण देकर क्या कहा: आज 100 हिंदू परिवारों के बीच रहने वाला एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित है. उसे अपने सभी धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है. लेकिन, 100 मुस्लिम परिवारों के बीच अगर 50 हिंदू परिवार रहते हैं, तो क्या वे सुरक्षित हो सकते हैं? नहीं रह सकते. बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान इसके उदाहरण हैं.
    यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित: उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो वे भी सुरक्षित हैं. अगर 2017 से पहले यूपी में दंगे होते थे, हिंदुओं की दुकानें भी जलती थीं, तो मुसलमानों की दुकानें भी जलती थीं. 2017 के बाद दंगे बंद हो गए. अब अगर हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं.
    वक्फ संशोधन विधेयक पर योगी ने कही बड़ी बात: वक्फ संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी? वक्फ के नाम पर कितनी जमीन पर कब्जा करोगे? वे गुमराह कर रहे हैं. इन्होंने वक्फ के नाम पर एक भी कल्याणकारी काम नहीं किया. इन्होंने अपने निजी लाभ के लिए वक्फ संपत्तियों को बेचा है.
    आपको ये शक्ति किसने दी कि आप किसी की भी जमीन पर कब्जा कर लें? किसी भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लें. वक्फ संशोधन विधेयक आज की आवश्यकता है. ये देश और मुसलमानों दोनों के हित में होगा.
    महाकुंभ में लोगों की गिनती कैसे की गई: महाकुंभ 2025 में भाग लेने वाले लोगों की संख्या पर सीएम योगी ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े मेले में हमने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. हमने एआई टूल्स का उपयोग करके हेड काउंटिंग की. हमने यह भी सुनिश्चित किया कि 24 घंटे में एक व्यक्ति का चेहरा दूसरी बार न गिना जाए.
    फेस रिकग्निशन और हेड काउंटिंग की व्यवस्था थी. हर 24 घंटे के बाद फाइनल डेटा तैयार किया जाता था. उसके लिए हमने एक इंटीग्रेटेड सेंटर तैयार किया, जिसके माध्यम से इन सभी चीजों पर नजर रखी गई. महाकुंभ के दौरान 66.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने वहां आकर स्नान किया है.
    महाकुंभ पर विपक्ष की टिप्पणियों पर क्या बोले सीएम योगी: महाकुंभ पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह कोई भाजपा का कार्यक्रम नहीं था. विपक्ष के कई नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आए. केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों का ध्यान रख रही है, आस्था का सम्मान कर रही है.
    1947 से 2014 तक कांग्रेस ज्यादातर समय सत्ता में रही, उन्होंने इस दौरान ऐसा क्यों नहीं किया? PM मोदी ने 2019 में प्रयागराज के कुंभ को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिलाई.
    महाकुंभ भगदड़ में मौतों पर क्या बोले योगी: महाकुंभ 2025 के दौरान हुई मौतों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक न्यायिक आयोग है जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है.
    हमने एक महीने का समय दिया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उसे कुछ और समय दिया और इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी हैं. वे सभी पक्षों से बात कर रहे हैं और बयान दर्ज कर रहे हैं. जो भी निष्कर्ष निकलेगा वो रिपोर्ट वे लोग देंगे, जिस पर हम कार्रवाई करेंगे.
    ममता के मृत्युकुंभ पर योगी का मृत्युंजय कुंभ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के "मृत्यु कुंभ" वाले बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 50,000 से 1 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन पश्चिम बंगाल से प्रयागराज आता था. पश्चिम बंगाल की सरकार इस भीड़ को देखकर घबरा गई.
    चाहे वह पश्चिम बंगाल सरकार हो, कांग्रेस हो, आरजेडी हो या समाजवादी पार्टी हो, उन्होंने महाकुंभ के बारे में जो कुछ भी कहा है, वह उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण है और भारत की आस्था अपमान करने का उदाहरण है. लेकिन, यह 'मृत्युंजय महाकुंभ' था.
    महाकुंभ में मुसलमानों के भाग लेने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुंभ उन सभी के लिए है जो खुद को भारतीय मानते हैं. मैंने कहा था कि जो भारतीय बनकर आएगा उसका स्वागत है. लेकिन, अगर कोई नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा, तो यह स्वीकार्य नहीं है।

    Bottom Post Ad

    Trending News