Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग इस बार बदल जाएंगे नियम



    केदारनाथ चारधाम 
    इनपुट: सोशल मीडिया 

    केदारनाथ चारधाम  :---चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली हैं जिसका पंजीकरण जारी हैं। अब तक सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ यात्रा को लेकर किए गए हैं। ऐसे में अब सबकी निगाहें हेलीकॉप्टर यात्रा की बुकिंग को लेकर है।

    केदारनाथ यात्रा के लिए अधिकतर लोग हेली सर्विस पर ही निर्भर होते हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने का इंतजार है।

    उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द ही बुकिंग की तिथि घोषित करेगा। इस बार भी ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी।

    केदारनाथ हेली सेवा का किराया इस बार 6 ​हजार से 8 हजार तक आने जाने का प्रस्तावित है। जो कि पिछली बार से 300 रूपए तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला जल्द ही लिया जा सकता है।

    यूकाडा ने टिकटों को रद्द करने व किराया वापस करने के लिए नीति बनाई है।

    उड़ान समय से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करता है तो हेली कंपनी किराया वापस नहीं करेगी।

    48 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराये का 25 प्रतिशत ही वापस मिलेगा।

    टिकट रद्द एवं किराया वापस नीति के अनुसार यात्रा तिथि से पांच दिन पहले टिकट रद्द करने पर 50 प्रतिशत किराया वापस होगा।

    पांच से अधिक दिन पहले टिकट रद्द करने पर किराया राशि का 75 प्रतिशत वापस मिलेगा।

    इसके अलावा खराब मौसम या तकनीकी कारणों के चलते उड़ान रद्द होने पर हेली कंपनी यात्रियों को पूरा किराया वापस करेगी।।

    Bottom Post Ad

    Trending News