Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    केदारनाथ मंदिर में मोबाइल और कैमरे पर बैन, रील बनाने पर होगी कार्रवाई!

    केदारनाथ उत्तराखंड 
    इनपुट:सोशल मीडिया 



    केदारनाथ उत्तराखंड  :---केदारनाथ मंदिर में मोबाइल और कैमरे पर बैन, रील बनाने पर होगी कार्रवाई!

    दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने कमर कस ली है।

    इस बार मंदिर परिसर में रील, वीडियो और फोटोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    मंदिर समिति ने आदेश दिया है कि मंदिर से 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    किसी भी यात्री को सोशल मीडिया से जुड़े उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

    मंदिर समिति ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    परिसर में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों के साथ-साथ मंदिर समिति के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे।

    सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई भी नियम का उल्लंघन न कर सके।

    Bottom Post Ad

    Trending News