Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सरयू नदी में मछुआरे को मिली शिव की प्राचीन मूर्ति चोरी की आशंका में जांच शुरू


    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम

     
     अयोध्या :--- अयोध्या14 किलो वजनी पीतल की मूर्ति को पुलिस ने लिया कब्जे में, चोरी की आशंका में जांच शुरू अयोध्या के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक मछुआरे को सरयू नदी से भगवान शिव की पीली धातु की मूर्ति मिली है। पौसरा गांव के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे यह मूर्ति मिली थी। थाना क्षेत्र के पौसरा भरवां गांव निवासी मछुआरे राजकिशोर पुत्र मेवालाल ने जब मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें यह मूर्ति फंस गई। मछुआरों ने समझा कि जाल में ज्यादा मछलियां आ गई हैं क्योंकि उसका वजन ज्यादा था जब बाहर निकाला तो उसमें भगवान भोलेनाथ की मूर्ति निकली नदी में मौत निकालने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मूर्ति ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई करीब 14 इंच है। मूर्ति का वजन लगभग 14 किलोग्राम है। मछुआरे ने मूर्ति मिलने की सूचना अपने चचेरे भाई बिरजू और ग्राम प्रधान को दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मूर्ति की जांच के लिए इसे पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के जनपदों से संपर्क कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं से मूर्ति की चोरी तो नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि कई बार चोर मूर्तियां चुराकर अपराध छिपाने के लिए नदी में फेंक देते हैं। इसलिए यह जांच की जा रही है कि मूर्ति नदी में कैसे पहुंची। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

    Bottom Post Ad

    Trending News