Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    लखीमपुर खीरी में पत्रकार दीपक पंडित की गिरफ्तारी पर भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी का कड़ा विरोध



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम

    अयोध्या :---लखीमपुर खीरी में पत्रकार दीपक पंडित की गिरफ्तारी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। भारतीय पत्रकार सुरक्षा कवच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरिक्ष तिवारी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि "पत्रकारों पर झूठे मुकदमे, हत्याएं और दमनकारी नीतियां अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। प्रशासन को यह समझना होगा कि जल्दबाजी में मुकदमा लिखना आसान है, लेकिन न्यायपालिका, लोकतंत्र और संविधान आज भी जीवित हैं। हर अन्याय का जवाब देना होगा।
    अंतरिक्ष तिवारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि "खूब मुकदमे लिखिए, बड़ी-बड़ी धाराएं लगाइए, लेकिन यह मत भूलिए कि न्यायपालिका में आपको भी जवाब देना पड़ेगा। पत्रकार डरने और झुकने वाले नहीं हैं। अगर किसी ने सोचा कि कलम की ताकत को मुकदमों और जेल की साजिश से दबा देंगे, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल होगी।"
    अंतरिक्ष तिवारी ने कहा कि "अब हर जिले, हर राज्य में उन अफसरों की जांच होगी, जिन्होंने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया है। उनके भ्रष्टाचार के सबूत इकट्ठा किए जाएंगे और कोर्ट में पेश किए जाएंगे। जो लोग जनता का शोषण कर रहे हैं, वे यह न समझें कि वे बच जाएंगे।"
    "अगर पत्रकारों को फंसाने की कोशिश हुई, तो अफसरों के कारनामे भी उजागर होंगे"
    अंतरिक्ष तिवारी ने दो टूक कहा कि "अगर पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई, तो कान खोलकर सुन लो – अब जांच सिर्फ पत्रकारों तक सीमित नहीं रहेगी। आपके बच्चों, आपके रिश्तेदारों और आपकी संपत्ति की भी जांच होगी। आप जिस भी जिले में तैनात रहे हैं, वहां आपने क्या-क्या किया है, उसे भी खंगाला जाएगा।"

    "हर जिले में अफसरों के कारनामों की पूरी पोल खोली जाएगी"

    अंतरिक्ष तिवारी ने आगे कहा कि "अब हम सिर्फ पत्रकारों के उत्पीड़न तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर उस अधिकारी का कच्चा चिट्ठा जनता के सामने रखेंगे, जिसने अपनी पोस्टिंग के दौरान गलत फैसले लेकर लोगों की जिंदगियां तबाह की हैं। जिस भी जिले में आप पोस्ट रहकर आए हैं, वहां आपने क्या-क्या कारनामे किए हैं, यह जनता को बताएंगे।
    "हम सिर्फ कागजी जांच नहीं करेंगे, बल्कि उस जिले के लोगों से भी बयान लेंगे, जिनका जीवन आपके भ्रष्ट फैसलों के कारण बर्बाद हुआ है। उन लोगों की आवाज को भी हम समाज और न्यायपालिका के सामने रखेंगे, ताकि दुनिया देख सके कि कैसे कुछ अधिकारी अपनी कुर्सी की ताकत का दुरुपयोग कर जनता का शोषण करते रहे हैं।"

    "प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने की बात करते हैं, लेकिन कुछ अधिकारी जनता का भरोसा तोड़ रहे"
    अंतरिक्ष तिवारी ने कहा कि "प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात करते हैं, लेकिन निचले स्तर पर बैठे कुछ अधिकारी जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं। हम कलम के सिपाही हैं, हमारी कलम सत्ता को भी बदल सकती है और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब भी कर सकती है। अगर यही हाल रहा तो जनता का सरकार पर से विश्वास उठ जाएगा, जो बहुत गंभीर चिंता का विषय है।"
    "हम लिखेंगे, लड़ेंगे और सच्चाई उजागर करेंगे"
    अंतरिक्ष तिवारी ने स्पष्ट कहा कि "पत्रकारों की आवाज दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी। हम डरने वाले नहीं हैं। हम लिखेंगे, हम लड़ेंगे और सच्चाई को उजागर करेंगे।" यह सिर्फ पत्रकारों का संघर्ष नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, जो अब और भी मजबूत होगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News