उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकांत के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस को मिली सफलता।
रविवार को थाना दुबहर पुलिस टीम के उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार द्वारा देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी करते हुए जनाड़ी तिराहे पर मौजूद थे कि थाना दुबहड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2025 धारा धारा 137(2), 87 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त पिन्टू राजभऱ पुत्र जवाहिर राजभर निवासी बुल्लापुर थाना दुबहर जनपद बलिया को जनाड़ी तिराहा से लगभग 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया गया।

TREND