उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश:---गुलकंद ( Gulkand Recipe ) गुलाब के ताजे फूलोँ से बनाया जाता है | यह एक तरह का जैम होता है जिसे गुलाब जैम ( Rose Jam ) कहते है | गुलकंद खाने में बहुत ही स्वादिष्ट व् सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है जो शरीर गर्मी को दूर करता है | Gulkand को घर पर बनाना बहुत आसान है हमने गुलकंद बनाने के दो बहुत आसान तरीके बताए है तो आइये जानते है गुलकंद रेसिपी
गुलाब के फुल ताजी पंखुड़िया —– 2 कटोरी ( 200 ग्राम )
चीनी —– 2 कटोरी ( 400 ग्राम )
इलायची —– 2 बारीक़ पीसी हुई
सोंफ —– 1 छोटा चम्मच पीसी हुई
गुलकंद
बनाने का पहला तरीका
– गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से पानी में धो ले और 2 मिनट के लिए पंखुड़ियों को प्लेट में फैला दे ताकि इसमें से अतिरिक्त पानी निकल जाए |
– अब एक कांच का बड़ा बर्तन ले और उसमे पहली लेयर गुलाब की पंखुड़ियों की डाले और उसके उपर चीनी डाल दे |
– फिर से दोबारा एक और लेयर गुलाब की पंखुड़ियों की डालकर उपर चीनी, और पीसी हुई इलायची और सोंफ डाल दे |
– और जो बची हुई गुबाल की पंखुडियां उन्हें चीनी के उपर बर्तन में डालकर कांच के बर्तन को ढक्कन से ढककर 10 से 11 दिन के लिए धुप में रखे |
– इस मिश्रण को धुप में रखने से चीनी में से जो पानी निकलेगा उसी से गुलाब की पंखुडियां गलकर गुलकंद बनकर तैयार होगा |
– 10 से 11 दिन के बाद गुलाब की पंखुडियां अच्छे से गल जाएगी |
– अब इस को एयर टाईट डब्बे में डालकर रखकर इसका प्रयोग करें |
गुलकंद
बनाने का दूसरा तरीका
– सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से साफ करके धो ले |
– अब एक बड़ा बर्तन या परात में गुलाब की पंखुड़ियों को डालकर इसमें चीनी और पीसी हुई इलायची और सोंफ डाल दे |
– अब इस मिश्रण को हाथो से अच्छे से मसल दे |
– फिर एक कड़ाई में पंखुड़ियों के इस मिश्रण को डालकर गैस की मीडियम आंच पर पकने के लिए रखे | और इसे लगातार चम्मच से चलाते रहे ताकि ये जले न |
– जब मिश्रण में से चीनी अच्छे पिघल जाए तो गैस की आंच को धीमी कर दे और चाशनी के अच्छे से सुख जाने तक चम्मच से चलते हुए पकाए |
– जब मिश्रण में से चाशनी पूरी तरह सुख जाए तो गैस को बंद कर दे और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दे |
– ठंडा होने के बाद इसे एयर टाईट कंटेनर में डालकर रख ले और इसका प्रयोग करें |
SSuhana Safar

TREND