उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना कोतवाली जनपद बलिया पुलिस द्वारा अभियान चलाकर साईबर अपराध के सम्बन्ध में सम्मानित व्यापारियो एवं आमजन को जागरुक किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व साइबर हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 24.03.2025 को थाना कोतवाली जनपद बलिया के पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बलिया परिसर में कैम्प लगाकर शहर के सम्मानित व्यापारियो एवं आमजन को अभियान चलाकर साईबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। लोगो को बताया गया कि अपना पासवर्ड , ओटीपी व अन्य गोपनीय जानकारी किसी से भी साझा न करे। किसी आनलाईन लाभ या प्रलोभन से बचे, एवं किसी भी प्रकार के धमकी भरे कॉल या पुलिस अधिकारी बनकर डराए धमकाए तो तत्काल अपने सम्बन्धित थाने व चौकी पर शिकायत करें

TREND