Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त शराब तस्कर गिरफ्तार व अभियुक्त के कब्जे से 01 महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन व नगदी बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    दोकटी बलिया:---थाना दोकटी जनपद बलिया पुलिस एवं SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त शराब तस्कर गिरफ्तार।

    अभियुक्त के कब्जे से 01 महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन में 200 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 अदद 8 PM अंग्रेजी शराब (कुल 1728 लीटर जिसका मूल्य करीब 10,00,000/- रू0) बरामद।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने व अवैध शराब निष्कर्षण एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी  एवं प्रभारी निरीक्षक दोकटी श्री हरिशंकर सिंह कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम को मिली सफलता ।
             उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.03.2025 को थाना दोकटी के उ0नि रंजीत कुमार मय हमराह क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर घाट के पास से SOG/सर्विलांस टीम बलिया व थाना दोकटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी पर रोकथाम हेतु आपस में बात कर रहे थे, तभी मुखविर खास द्वारा बताया गया कि शिवपुर कि तरफ से नदी के रास्ते से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। मुखविर की सूचना पर विश्वाश कर पुलिस टीम द्वारा शिवपुर से 100 मी0 पहले ही चेकिंग किया जाने लगा, तभी सामने से 01 वाहन आते दिखा जिसे रोकने पर 01 व्यक्ति हड़बड़ाकर गाड़ी बन्द करके भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा तत्परता से उसे पकड़ लिया गया, जिसमें नाम पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम *सोनू बहेलिया पुत्र जोगिन्द्र बहेलिया निवासी गंगा पाण्डेय टोला थाना रेवती जनपद बलिया उम्र 29 वर्ष* बताया, जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2025 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक महिन्द्रा बोलेरो पिकप वाहन संख्या UP60T3652 से 200 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 अदद 8 PM अंग्रेजी शराब (कुल 1728 लीटर) अवैध शराब बरामद किया गया, जिसका मूल्य करीब 10,00,000/- रूपया है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

    पंजीकृत अभियोग
    1.मु0अ0सं0 73/2025 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 थाना दोकटी जनपद बलिया

    गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता
    सोनू बहेलिया पुत्र जोगिन्द्र बहेलिया निवासी गंगा पांडे का टोला थाना रेवती जनपद बलिया 

    बरामदगी का विवरण
    1.एक महिन्द्रा बोलेरो पिकप वाहन संख्या UP60T3652 
    2.200 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 अदद 8 P.M अंग्रेजी शराब (कुल 1728 लीटर) 

    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
    1.निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव (सर्विलांस प्रभारी) बलिया
    2.उ0नि0 श्री हितेश सिरोही (SOG प्रभारी) बलिया
    3.उ0नि0 श्री रंजीत कुमार थाना दोकटी बलिया
    4.उ0नि0 श्री पवन निगम थाना दोकटी बलिया
    5.हे0का0 मंगला प्रसाद सिंह (SOG टीम) बलिया
    6.हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया
    7.हे0का0 अमरदेव यादव (SOG टीम) बलिया
    8.हे0का0 देवेन्द्र सरोज सर्विलांस टीम बलिया
    9.का0 विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया
    10.का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया
    11.का0 सूर्य प्रकाश यादव (SOG टीम) बलिया
    12.का0 पंकज सिंह (SOG टीम) बलिया
    13.का0 विश्विजय सिंह (SOG टीम) बलिया
    14.का0 सूरज यादव थाना दोकटी जनपद बलिया
    15.का0 संदेश थाना दोकटी जनपद बलिया 


    Bottom Post Ad

    Trending News