Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    महावीर लॉज के मैनेजर द्वारा सुचना पर पहुंची पुलिस एक मृत दुसरे की हालत गंभीर ICU में इलाज हेतु भर्ती

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 30.03.2025 को थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी ऑक्टेनगंज में स्थित महावीर लॉज के मैनेजर द्वारा रात्रि करीब 8.00 बजे सूचना दिया गया कि लॉज के कमरा न0 204 के दरवाजे अंदर से नहीं खुल रहा है न ही कोई हरकत हो रही है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला गया तो अन्दर बेड  पर  मैनेजर की जानकारी एवं लॉज के रिकॉर्ड के आधार पर 1. जमील अहमद पुत्र अब्दुल कलाम आजाद उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेम चक उमरगंज थाना कोतवाली 2.  नेहा परवीन पुत्री गयासुद्दीन निवासी आर टी आई चौकी मोहनपुरवा पीर नगर गाजीपुर पड़े थे । दोनों को तत्काल जिला अस्पताल  भेजा गया जहां पर डाक्टरों द्वारा महिला को मृत बताते हुए मोर्चरी रखवाया गया  तथा जमील को सांसे चलने के चलते ICU में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। मौके पर सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम मौजूद है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

    Bottom Post Ad

    Trending News