नई दिल्ली
इनपुट: समाचार डेस्क
नई दिल्ली:---केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत के परमाणु वैज्ञानिक तीन प्रकार की नई रिएक्टर तकनीकों पर काम कर रहे हैं, ताकि अगले दशक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (Small Modular Reactors) को शुरू करने की योजना साकार हो सके।
बुधवार को राज्यसभा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन प्रकार की रिएक्टर तकनीकों पर काम किया जा रहा है—
200 मेगावॉट और 55 मेगावॉट प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर,
5 मेगावॉट इंडियन गैस-कूल्ड रिएक्टर।
उन्होंने बताया कि सरकार "भारत स्मॉल रिएक्टर्स" (Bharat Small Reactors) के एक बेड़े को तैनात करने की योजना बना रही है, जिससे ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

TREND