उत्तर प्रदेश जनपद बलिया*
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
उभांव बलिया:---थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर पशु तस्कर /वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूश बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 02.04.2025 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुमित कुमार मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए तुर्तीपार पिकेट पर मौजूद थे । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 65/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 अधि0 से सम्बन्धित *वांछित अभियुक्त तैयब खान पुत्र टुनटुन खान निवासी बसारिखपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को तुर्तीपार नहर रेगुलेटर के पास से समय 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर बरामद हुआ । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0स0 79/2025 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना उभांव बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. तैयब खान पुत्र टुनटुन खान निवासी बसारिखपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
बरामदगी-
1. 01 अदद तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 65/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 अधि0 थाना उभांव बलिया
2. मु0अ0स0 287/24 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11(d) पशु क्रू0 अधि0 थाना नगरा बलिया
3. मु0अ0स 17/23 धारा 411स420,467,468,471 भादवि सिकन्दरपुर,बलिया
4. मु0अ0स0 18/25 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकन्दरपुर,बलिया
5. मु0अ0स0 145/24 धारा 323,504,506 भादवि थाना सिकन्दरपुर, बलिया
6. मु0अ0स0 384/24 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रू0 अधि0 थाना सिकन्दरपुर बलिया ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया
2. हे0का0 संदीप यादव थाना उभांव जनपद बलिया
3. का0 ओपेन्द्र यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 प्रमेश यादव थाना उभांव जनपद बलिया
5. का0 अजीत यादव थाना उभांव जनपद बलिया

TREND