उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बांसडीह बलिया:----थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा स्कूल में छात्र को चाकू मारने वाला वांछित 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक श्री संजय सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह पर दिनांक 01.04.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 74/25 धारा 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । बाल अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया ।
घटना का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 28.03.2025 को पीड़ित छात्र उम्र 14 वर्ष निवासी मिरगिरी टोला पाण्डेय का पोखरा जो उच्च प्रा0वि0 बांसडीह बलिया में पढने हेतु गया था प्रार्थना सभा के उपरान्त परीक्षा देने हेतु कक्ष में जाते समय कक्ष के ठीक सामने विद्यालय में ही पढ़ने वाले कक्षा -07 वी का छात्र द्वारा जान से मारने की नियत से पिड़ित छात्र के उपर चाकू से अचानक वार कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध में घायल छात्र की माँ द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 01.04.2025 को लिखित सूचना दी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/25 धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित बाल अपचारी को सपना नर्सरी बाग के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
संबन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 74/25 धारा 109(1) बीएनएस थाना बांसडीह जनपद बलिया
पुलिस अभिरक्षा में-
1- 01 नफर बाल अपचारी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 श्री नीरज कुमार यादव थाना बांसडीह, जनपद बलिया
2- का0 अखिलेश यादव थाना बांसडीह, जनपद बलिया

TREND