Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आबकारी पुलिस,CM वायरल शराब की दुकान खुलने को लेकर महासंग्राम अगर दुकान का स्थान नही बदला तो धरना जारी होगा आज से




    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया :---जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला क़ासिम बाजार में केंद्र चौक के लिए आवंटित कम्पोजीट शराब दुकान को राजकीय पुस्तकालय और पंच मुखी मंदिर के पास खुलने से नाराज स्थानीय लोगो ने कहा कि स्थान परिवर्तित नही किया तो आज से  धरना  शुरू होगा ।

    जनपद में शराब की दुकानों को  मंदिर स्कूलों और पुस्तकालयोंके समीप खुलने के कारण छुब्ध स्थानीय लोगों ने  अब धरना प्रदर्श की ओर बढ़ने का मूड बना लिया है ।इसी क्रम में समाज सेवी सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में  पंचमुखी हनुमानमंदिर व राजकीय पुस्तकालय के पास खोले जाने के विरोध में मुहल्लेवाशियों ने यह निर्णय लिया है की आज से मंदिर पर बैठ अनशन होगा और प्रशासन अगर शराब की दुकान नहीं हटा सकती तो मंदिर के अंदर से प्रतिमा को ही निकाल इसमें ही मधुशाला खोलें । अब देखना होगा कि आबकारी विभाग क्या निर्णय लेता है ।

    Bottom Post Ad

    Trending News