Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big news:शहीद शुभम द्विवेदी अंतिम विदाई, सीएम योगी बोले- आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे




    उत्तर प्रदेश कानपुर 
    इनपुट:सोशल मीडिया 

    कानपुर:--जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शुभम का अंतिम संस्कार ड्योढ़ी घाट पर किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, “शुभम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। भारत में जाति और धर्म के नाम पर हिंसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” शुभम के पिता ने सीएम से रोते हुए अपील की कि “ऐसे दरिंदों को सजा दीजिए जिससे कोई दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे।” वहीं शुभम की पत्नी ने मुख्यमंत्री के सामने पूरी घटना को विस्तार से साझा किया। इस हमले के बाद शहर में गहरा आक्रोश है और हर वर्ग शुभम को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सरकार ने साफ किया है कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सख्त सजा दी जाएगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News