उत्तर प्रदेश कानपुर
इनपुट:सोशल मीडिया
कानपुर:--जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शुभम अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी आतंकियों ने उनसे धर्म पूछा और हिंदू बताने पर गोली मार दी। घटना के बाद शुभम का शव देर रात उनके गांव हाथीपुर पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि "ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि उनकी सात पुश्तें याद रखें।" इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन टीआरएफ ने ली है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है। इस नृशंस हमले ने एक बार फिर देश में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति की मांग को तेज कर दिया है।

TREND