बिहार पटना
इनपुट: समाचार डेस्क
पटना :--- जनता दल यूनाइटेड द्वारा वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किए जाने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले के बाद जेडीयू में बगावत तेज हो गई। जदयू के वरिष्ठ नेता डाॅ. कासिम अंसारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. मो. कासिम अंसारी जदयू के वरिष्ठ नेता हैं, वे चिकित्सा प्रकोष्ठ पूर्वी चंपारण के सह जिला प्रभारी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में कासिम अंसारी ने ढाका विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

TREND