Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    वक्फ संशोधन विधेयक-2024 के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया रुटमार्च/पैदल गश्त : पुलिस अधीक्षक

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

     


    बलिया उत्तरप्रदेश:---वक्फ संशोधन विधेयक-2024 के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया रुटमार्च/पैदल गश्त
    मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की जा रही सघन चेकिंग।
    सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की, की जा रही सतत् निगरानी।

     आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु की जा रही अपील।

    शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को जारी की गई सख्त चेतावनी।
     आज दिनांक-03.04.2025 को वक्फ संशोधन विधेयक-2024 के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा बांसडीह सर्किल अन्तर्गत थाना सहतवार  पुलिस फोर्स के साथ  मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रुटमार्च/पैदल गस्त किया गया।
            
     पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की सतत् निगरानी की जा रही है। पैदल गश्त के दौरान आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा रही है। साथ ही पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी जारी की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में पैदल गस्त/भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया जा रहा है।


    Bottom Post Ad

    Trending News