Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    प्रशासनिक भवन व सभागार का किया गया जीर्णोद्धार व नवनिर्मित इंटरलाकिंग व बाउण्ड्री वॉल का किया गया उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट : अमीत कुमार गुप्ता 


    बलिया उत्तरप्रदेश:----पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा थाना सहतवार के प्रशासनिक भवन व सभागार का किया गया जीर्णोद्धार व नवनिर्मित इंटरलाकिंग व बाउण्ड्री वॉल का किया गया उद्घाटन ।
    सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसंबन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।
    आज दिनांक 03.04.2025 पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के द्वारा सहतवार थाना परिसर में नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, इंटरलाकिंग व प्रशासनिक भवन के जीर्णोंद्धार के शुभ अवसर पर थाना स्थानीय की सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गई, महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना परिसर में नवनिर्मित बाउंड्री वाल, इंटरलॉकिंग व प्रशासनिक भवन के जीर्णोंद्धार का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। महोदय के द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसंबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
     तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर पर नियुक्त चौकीदारों को पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया । 
                 
    इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार व  थानाध्यक्ष सहतवार श्री दिनेश पाठक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व क्षेत्रीय सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे ।

    Bottom Post Ad

    Trending News