उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--क्षेत्र के नगवा गांव में बुधवार की रात्रि प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान की माता पार्वती देवी की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बलिया के प्रसिद्ध गायक स्वामीनाथ व्यास एवं सिवान (बिहार) के युवा गायक अभिषेक तिवारी के बीच चैता का शानदार मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, लालमन पासवान, फौजी अरुणेश पाठक, पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता एवं गीतकार बब्बन विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया।
चैता का शुभारंभ लोकगीत गायक स्वामीनाथ व्यास ने अपनी देवी गीत- काली मईया होखना सहईया ए रामा..की प्रस्तुति कर की। दूसरी घाटो चैता गीत- धुरिया कईसे लागल ए रामा तोरा पीछे..सुनाकर पूरी महफिल को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद गायक अभिषेक तिवारी ने चैता गीत पिया-पिया रटतऽ पियर भइली देहिया.. एवं तोहरा याद में हहरता हीया हमार..सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। दोनों कलाकारों ने अपनी गीतों से सारी रात समां बांधे रखा।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, नितेश पाठक, अंगद सिंह, विष्णु दयाल पांडेय, सुशील पाठक, रविशंकर पासवान, हीरालाल यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, विजय पासवान, शिवजी यादव, पप्पू पांडेय, दीपक पासवान, मनीष पाठक, सोना सिंह, भोला दुबे, भूपेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता नितेश पाठक ने किया।

TREND