नई दिल्ली
इनपुट:सोशल मीडिया
नई दिल्ली:--प्रवर्तन निदेशालय ने ने FIIT JEE कोचिंग के नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के 10 केंद्रों और मालिक के नोएडा दिल्ली स्थित मालिक डीके गोयल के घर पर छापा मारा है। आज सभी ठिकानों पर सुबह ईडी की टीमें पहुंची और पड़ताल शुरू की है।
इसी साल FIIT JEE के कई सेंटर अचानक बंद कर दिए गए थे। हजारों बच्चों से अडवांस में पूरी फीस ली जा चुकी थी और अचानक कोचिंग सेटर्स पर ताला लटक जाने से बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हो उठे। यूपी, एमपी, दिल्ली, बिहार में भी कई सेंटर बंद कर दिए गए थे। इसके बाद कई जगहों पर कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
अब ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की पड़ताल भी शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर पड़ताल शुरू की है।

TREND