Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Electricity rate :मई में उत्तर प्रदेश में 2% घटी विद्युत की दरें

    उत्तर प्रदेश लखनऊ
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 


    लखनऊ:---यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर मई में उत्तर प्रदेश में 2% घटी विद्युत की दरें

    यूपी विद्युत उपभोक्ता परिषद ने अधिभार को लेकर उठाए थे सवाल,यूपीपीसीएल ने मई में दरें घटाने का दिया आदेश।

    विद्युत कम्पनियों पर उपभोक्ताओं के 33122 करोड़ रुपए।अप्रैल माह में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 1.24 प्रतिशत की हुई थी बढ़ौत्तरी 3.45 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं  को मिलेगा फायदा

    फ्यूल सरचार्ज के तौर पर बढ़ती घटती रहेगी बिजली दरें यूपी विद्युत नियामक आयोग ने मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन- 2025 किया था पास।

    रेग्युलेशन के तहत बिजली कंपनियों को प्रत्येक माह स्वतः फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज तय करने का अधिकार।

    यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी प्रीपेड स्मार्ट मीटर की सुविधा 3 करोड़ से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जाएंगे नए मीटर 

    यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल ने अपने घर पर मीटर लगाकर की शुरुआत प्रीपेड मीटर से गलत बिलिंग पर लगेगी रोक निशुल्क विद्युत उपभोक्ताओं के घर पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी 

    प्रदेश में अब तक 28.46 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके प्रदेश के सभी सरकारी भवनों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर।

    Bottom Post Ad

    Trending News