उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश:---गर्मियों में ढ़ेर सारे फूल चाहिए तो कैला लिली (Calla lily) के पौधे को जरूर लगाए। इस पौधे को बल्ब द्वारा अपने घर पर बहुत आसानी से उगा सकते हैं।
■ कब लगाएं:- कैला लिली का बल्ब लगाने के लिए बसंत ऋतु सबसे अच्छा समय हैं। आमतौर पर मध्य फरवरी से जून के पहले सप्ताह तक आप कैला लिली लगा सकते हैं।
■ कैसे लगाए:- सबसे पहले गमले में आधे भाग तक पॉटिंग स्वाॅइल भर दें, फिर कैला लिली के बल्ब डालकर मिट्टी से ढ़क दें। ध्यान दें कैला लिली को मिट्टी में ज्यादा गहराई में न लगाए ब्लकि मिट्टी में 1-2 इंच की गहराई में लगाए। फिर पानी डालकर गमले को सेमी-शेड वाली जगह पर रख दें। लगभग 15 से 20 दिन में बल्ब अंकुरित होने लगेंगे।
■ गमला चुनें:- कैला लिली के पौधे के लिए 10 से 12 इंच का गमला उपर्युक्त रहता हैं।
■ ️मिट्टी तैयार करें:- 2 भाग मिट्टी, 1 भाग वर्मीकम्पोस्ट / गोबर की खाद और 1 भाग रेत को मिलाकर मिट्टी तैयार करें।
■ सिंचाई:- पौधे में नियमित पानी डालें, इसकी मिट्टी में हल्की नमी रखें लेकिन ओवर-वाटरिंग न करें।
■ सूरज की रोशनी:- कैला लिली को सीधी धूप से बचाएं, तेज धूप से इसकी पत्तियां जल सकती हैं। हालांकि पौधों को प्रतिदिन कम से कम 5-6 घंटे की हल्की धूप की आवश्यकता होती हैं।
■ खाद:- महीने में एक बार वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डालें। इसके अलावा एक चम्मच बोनमील और केले और प्याज के छिलके का लिक्विड फर्टिलाइजर भी डाल सकते हैं।
■ डेड-हेडिंग और प्रूनिंग:- पौधे की समय-समय पर पुराने और सूखे फूलों और पत्तियों को हटाते रहें।

TREND