उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---1. तुलसी (Holy Basil):- यह एक औषधीय गुणों वाला पौधा हैं, इसके पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं, जो शरीर के रोगाणुओं के खिलाफ लड़ने में सहायक होते हैं और श्वास संबंधी समस्याओं, खांसी और गले के इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करते हैं। तुलसी का पौधा बीज और कटिंग दोनों से लग जाता हैं।
2. पत्थरचट्टा (Bryophyllum Pinnatum):- इस पौधे के औषधीय गुणों के कारण इसे चमत्कारी पौधा भी कहा जाता हैं। यह पौधा सदियों से आयुर्वेद में अपनी जगह बनाए हुए हैं। यह न केवल अपनी हरी-भरी पत्तियों से घर को सजाता हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी देता है। पत्थरचट्टा के इस्तेमाल करने से पथरी, मधुमेह, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, जोड़ों के दर्द से राहत मिलता हैं, इसके अलावा अल्सर, घाव भरने और गैस-अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता हैं।
3. पुदीना (Mint):- यह ताजा सुगंधित औषधीय पौधा कई तरह से इस्तेमाल किया जाता हैं, अपने मनोदशा को बढ़ाने से लेकर अपच का इलाज करने तक, पुदीना यह सब कर सकता हैं। पुदीने को आप किसी भी मौसम में लगा सकते हैं, इसे कटिंग से बहुत आसानी से लगा सकते हैं।
4. एलोवेरा (Aloe vera):- आयुर्वेद में एलोवेरा या घृतकुमारी को 'औषधीय पौधों का राजा' के रूप में जाना जाता हैं। इसका उपयोग स्कीन केयर और पेट सम्बन्धी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता हैं। इसके पौधे बड़ी आसानी से आपको किसी भी नर्सरी में मिल जाएंगे। एक पौधा ले आइये, बाद में इसके नीचे से छोटे-छोटे पौधे (पप्स) निकलते रहते हैं उन्हें आप निकालकर बहुत सारे पौधे तैयार कर सकते हैं।
5. अपराजिता (Butterfly Pea):- ये खूबसूरत फूलों वाली बेल होती हैं। इसमें नीले, बैंगनी तथा सफेद रंग के फूल खिलते हैं। इसके फूलों को पानी में उबालकर पीने से शुगर और ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता हैं। अपराजिता को बीज से बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं।

TREND