Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    UP बोर्ड 2025 परिणाम के साथ डिजिलाकर पर जारी करेगा अंकपत्र



    उत्तर प्रदेश वाराणसी 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    वाराणसी:--उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के परिणाम के साथ पहली बार अंकपत्र और प्रमाणपत्र डिजिलाकर पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, और ये अंकपत्र डिजिटली हस्ताक्षरित होंगे, जिसमें क्यूआर कोड का भी इस्तेमाल होगा। परीक्षार्थी अब बिना स्कूल से अंकपत्र प्राप्त किए, डिजिलाकर से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें परीक्षार्थियों का संपूर्ण विवरण और विषयवार अंक शामिल होंगे। यह सुविधा सभी परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध होगी, चाहे वे उत्तीर्ण हों या अनुत्तीर्ण।

    Bottom Post Ad

    Trending News