Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धारा 108 BNS से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 


    भीमपुरा बलिया:---थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 108 BNS से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त  गिरफ्तार।
     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे चोरी/ लूट /नकबजनी/ की रोकथाम हेतु अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया(उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा महोदय श्री आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री मदन पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 19.05.2025 को मुखबीर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री मदन पटेल मय उ0नि0 श्री वरुण कुमार राकेश मय हमराह कां0 अरविन्द पाल, कां0 जनार्दन चौधरी द्वारा पुरा चट्टी पुलिया के पास से अभियुक्त सूर्यनाथ पुत्र श्रीकिशुन निवासी भुजैनी थाना भीमपुरा जनपद बलिया को समय 10.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया  गया । बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही के अभियुक्त सूर्यनाथ उपरोक्त को माननीय न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
    1.सूर्यनाथ पुत्र श्रीकिशुन निवासी भुजैनी थाना भीमपुरा जनपद बलिया 
    आपराधिक इतिहास
    1. मु0अ0सं0-101/25 धारा 108 BNS थाना भीमपुरा जनपद बलिया
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    1.थानाध्यक्ष श्री मदन पटेल थाना भीमपुरा जनपद बलिया 
    2. उ0नि0 श्री वरुण कुमार राकेश थाना भीमपुरा जनपद बलिया 
    3. का0 जनार्दन चौधरी थाना भीमपुरा जनपद बलिया
    4. का0 अरविन्द पाल थाना भीमपुरा जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News