Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Kidnaper:अपहरण से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    गड़वार बलिया:----थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद ।
      पुलिस  अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर  व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त  के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता । 
    उल्लेखनीय है कि थाना गड़वार जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-17/2025 धारा 13 7(2), 87, 352, 351(3) BNS थाना गड़वार जनपद बलिया से सम्बन्धित अपहृता / पीड़िता उम्र 15 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 19.05.2025 को समय 07.55 बजे सुबह थाना गड़वार क्षेत्र के अन्तर्गत चिलकहर रेलवे क्रासिंग मोड़ के पहले नरांव की ओर जाने वाली रोड से सकुशल बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्त हिमांशू कुमार पुत्र देवेन्द्र राम ग्रा0 रामपुर असली थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । 
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0-17/2025 धारा 137(2),87,352,351(3) BNS थाना गड़वार जनपद बलिया
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
    1. हिमांशू कुमार पुत्र देवेन्द्र राम ग्रा0 रामपुर असली थाना गड़वार जनपद बलिया
    बरामदगी-
    1. अपहृता सकुशल बरामद
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 अब्दुल हफीज थाना गड़वार जनपद बलिया 
    2. हे0का0 देवनाथ सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया 
    3. म0का0 सुचि पाल थाना गड़वार जनपद बलिया 


    Bottom Post Ad

    Trending News