उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया/दिल्ली :-- अजय कुमार यूपीएससी अध्यक्ष नियुक्त, पूर्व रक्षा सचिव हैं अजय कुमार
➡लखनऊ - ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताने को लेकर यात्रा, आज बीजेपी लखनऊ में निकालेगी विशेष तिरंगा यात्रा, CM योगी गांधी प्रतिमा से तिरंगा यात्रा को करेंगे रवाना, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे मौजूद, गांधी प्रतिमा से बीजेपी की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
➡लखनऊ - सैय्यद सालार गाजी की दरगाह पर उर्स लगने का मामला, उर्स पर प्रतिबंध के मामले में आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, बहराइच की सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह का मामला
➡लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सुबह 8.30 बजे भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, 9.15 बजे सूचना विभाग की बैठक में जाएंगे मुख्यमंत्री, 10.30 बजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का प्रस्तुतीकरण, अहिल्याबाई होलकर स्मृति अभियान की प्रदेश कार्यशाला, आज सुबह 10.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला होगी, आज सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यशाला में शामिल होंगे, BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कार्यशाला में शामिल होंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक भी होंगे शामिल, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यशाला में शिरकत करेंगे, शाम 6 बजे नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का प्रस्तुतीकरण, आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे हिस्सा
➡लखनऊ - पुलिस कर्मियों से मारपीट का मामला, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, शोभित कश्यप, शिवम रावत और ममता रावत पर केस, 5 अन्य अज्ञात लड़कों और 2 अन्य अज्ञात महिलाओं पर भी केस, सभी आरोपियों पर थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज, अमौसी चौकी इंचार्ज अंकित बालियान ने कराया मुकदमा दर्ज
➡लखनऊ - RO की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे, सरकार में अच्छी पैठ होने का झांसा देकर रुपये हड़पे, बिना एग्जाम सीधे नौकरी का झांसा देकर रुपए ऐंठे, लखनऊ में ज्वॉइनिंग के समय मामले का खुलासा हुआ, जालसाज पीड़ित को रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे, पीड़ित ने इलाका पुलिस को दी मामले की तहरीर, थाना पारा के मोनार्क सिटी इलाके का निवासी है पीड़ित
➡लखनऊ - बिजनेस लोन के लिए मेकअप आर्टिस्ट से ठगी, फाइल चार्ज के नाम पर आरोपियों ने 1.62 करोड़ ठगे, जालसाजों ने मेकअप आर्टिस्ट के 1.48 करोड़ रुपए हड़पे, गिफ्ट के तौर पर 14 लाख का सोने का बिस्किट लिया, लोन की रकम न आने पर रीजनल हेड से मिलने गोवा बुलाया, जानकारी करने चौक स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया पहुंची पीड़िता, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी, राजधानी के ठाकुरगंज इलाके का है पूरा मामला
➡लखनऊ - दोस्तों की प्रताड़ना से परेशान होकर किशोर ने की आत्महत्या, सिपाही के बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया, पिता ने आठ दोस्तों पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, मामले में नामजद सभी आरोपी नाबालिग है, आलमबाग थाना परिसर क्षेत्र का है मामला
➡लखनऊ - गांजा तस्करी मामले में कैसरबाग इंस्पेक्टर सुनील कुमार निलंबित, मामले में दारोगा विजय यादव की भूमिका की होगी जांच , लापरवाही बरतने पर डीसीपी पश्चिम ने निलंबित किया
➡कानपुर - होटल में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप , बेकनगंज थाने की फ़ोर्स मौके पर मौजूद, बेकनगंज थाना क्षेत्र के तलाक महल लाल कुंआ की घटना
➡बहराइच - दरगाह जेठ मेले पर आज आयेगा कोर्ट का फैसला, मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में होगी आज सुनवाई, दरगाह कमेटी ने लखनऊ हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका , 15 मई को होना था मेले का उद्घाटन, 18 मई से आनी थी गाजी सरकार की बरात, प्रशासन द्वारा मेले पर लगाई गई रोक, नहीं मिली अनुमति, फैसला आने से पहले जिला प्रशसन हुआ सतर्क, एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने फोर्स संग किया रूट मार्च, दरगाह में भारी फोर्स के साथ PAC की गई तैनात, थाना दरगाह इलाके के दरगाह शरीफ का मामला
➡दिल्ली - आज दिल्ली में होंगी दो बड़ी बैठक, आज होगी CCS की अहम बैठक, CCS के बाद होगी कैबिनेट की बैठक
➡उधम सिंह नगर - सीबीएसई बोर्ड 12वीं में रुद्रपुर की कृतिका मदान स्टेट टॉपर, कृतिका मदान की ऑल इंडिया रैंक में तीसरा स्थान , कृतिका मदान ने 12वीं में 99.4% अंक हासिल किए, ,सीएम धामी ने कृतिका को फोन पर बधाई और शुभकामनाएं दी तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी कृतिका को बधाई दी है
➡देहरादून - सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, 8 बजे तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल होंगे, शौर्य स्थल चीड़ बाग से गांधी पार्क तक यात्रा, 9.40 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचेंगे सीएम, 12.10 बजे सचिवालय पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी.।
➡लखनऊ- 10 विदेशी भाषाओं में होगा यूपी की खूबसूरती का बखान, पर्यटन विभाग UP को वैश्विक मंच पर करेगा प्रदर्शित, शॉर्ट फिल्मों से विभाग करेगा पर्यटक सर्किट की ब्रांडिंग, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, रूसी भाषा का होगा प्रयोग , पुर्तगाली,अरबी और जापानी भाषाओं का होगा इस्तेमाल
➡लखनऊ- मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, 19 जिलों में लू चलने की जताई चेतावनी, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर के लिए अलर्ट, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया के लिए अलर्ट, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती में अलर्ट, गोंडा, बलरामपुर,श्रावस्ती और बहराइच में अलर्ट
44 डिग्री से ज्यादा अगले 2 दिनों में जा सकता है पारा
➡अयोध्या- जिंगल बेल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ने 99 प्रतिशत अंक पाकर ओजस्वी वेद बनीं जिले की टॉपर, कक्षा बारहवीं में सफलता हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का नाम
➡लखनऊ- श्रम विभाग ने LDA को भेजा नोटिस, नियमों का पालन न करने पर नोटिस, श्रम विभाग को छापे में मिली थी कई कमियां, श्रमिकों के पंजीकरण न होने की कमियां, ठेकेदारों,कंपनी के पंजीकरण न होने की कमियां, LDA ठेकेदारों पर कानून उल्लंघन के आरोप में नोटिस
LDA की वसंत कुंज योजना में श्रम विभाग ने मारा था छापा
➡बुलंदशहर में CBSE बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। 12वीं में रिदिमा सिंह ने जिले में टॉप किया, उन्होंने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया।
➡सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के मिश्रिख मार्ग पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
➡अम्बेडकरनगर में संजय यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृतक का विवाद आर्केस्ट्रा के दौरान हत्यारों से हुआ था, जिसके बाद संजय यादव को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर में हुई थी।
➡प्रयागराज के गंगानगर जोन में बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। पीछे से आए दो हमलावरों ने युवक को पेट में गोली मारी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि 15 दिन पहले युवक ने हमलावरों के घर में फायरिंग की थी। परिजनों ने सगीर और दिलशाद पर गोली मारने का आरोप लगाया। मऊ आइमा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡मसोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक बच्ची गंभीर रूप से3 घायल हो गई, जबकि कार सवार भी घायल हुआ है।
➡मऊ - छुट्टी पर आए आर्मी जवान पर दबंगों ने बोला हमला, जवान की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती, परिवार को बचाने गए जवान को दबंगों ने पीटा, गाय के विवाद में जवान के परिवार को पीट रहे थे दबंग, दबंगों ने लाठी-डंडों से जवान पर भी किया हमला, मिजोरम के म्यांमार बॉर्डर पर घनश्याम शर्मा हैं तैनातपुलिस पर तहरीर के बाद भी सुनवाई ना करने का आरोप, रानीपुर थाना क्षेत्र के रामबन काझा गांव का मामला
➡पीलीभीत- शादी के 6 दिन बाद युवती की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सीएचसी लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टर ने मृत घोषित, हाथों की मेंहदी सूखने से पहले ही युवती की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना बिलसंडा क्षेत्र के ईटगांव की घटना
➡अमरोहा- दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, किसान की 15 वर्षीय बेटी से विवेक चीमा ने छेड़खानी की, छेड़खानी के बाद छात्रा बदहवास हो गयी, उसकी आवाज चली गई, कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही छात्रा, अब मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शिक्षक विवेक चीमा को भेजा जेल, अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बलिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने पति के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलिथीन में रखा और पहचान छुपाने के लिए गाड़ी में भरकर शव के अंग अलग-अलग जगह फेंके। पुलिस ने मृतक के सिर छोड़कर सभी अंग बरामद किए। मृतक फौजी की पत्नी का कई लोगों से प्रेम-प्रसंग था। पत्नी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फौजी की बेटी ने हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। प्रेमी देवेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, जबकि आरोपी सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना बलिया कोतवाली क्षेत्र में हुई।

TREND