Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Murder:अमेठी जैसी घटना बलिया में प्रेमी से मिलकर पति को उतारा मौत के घाट टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    बलिया:---बलिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी ने पति के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलिथीन में रखा और पहचान छुपाने के लिए गाड़ी में भरकर शव के अंग अलग-अलग जगह फेंके। पुलिस ने मृतक के सिर छोड़कर सभी अंग बरामद किए। मृतक फौजी की पत्नी का कई लोगों से प्रेम-प्रसंग था। पत्नी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फौजी की बेटी ने हत्याकांड के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। प्रेमी देवेंद्र यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी, जबकि आरोपी सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना बलिया कोतवाली क्षेत्र में हुई।

    Bottom Post Ad

    Trending News