Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता सकुशल बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 

    भीमपुरा बलिया:---थाना भीमपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट  से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को किया गया सकुशल बरामद।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल झा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता  एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री मदन पटेल के नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता । 
                  
    उल्लेखनीय है कि थाना भीमपुरा जनपद बलिया पर वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि मेरी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/25 धारा 137(2),87,61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । 
                      
     इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2025 को थाना भीमपुरा के पुलिस टीम के थानाध्यक्ष भीमपुरा श्री मदन पटेल मय हमराह उ0नि0 मो0 वहीद, का0 घनश्याम यादव व म0का0 पूजा यादव के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त 1. आकाश साहनी पुत्र बुद्धु साहनी निवासी सिधागर घाट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष को भीमपुरा चौराहे से समय 07.50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया। दौराने विवेचना मा0 न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 65(1) बीएनएस  व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट  की बढोत्तरी की गई ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0स0 56/2025  धारा 137(2),87,61(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 65(1) बीएनएस  व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया। 
    गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता-
    1. आकाश साहनी पुत्र बुद्धु साहनी निवासी सिधागर घाट थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 21 वर्ष ।
    बरामदगी-
    1. अपहृता सकुशल बरामद । 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. थानाध्यक्ष श्री मदन पटेल थाना भीमपुरा जनपद बलिया 
    2. उ0नि0 श्री मो0 वाहिद थाना भीमपुरा जनपद बलिया
    3. का0 घनश्याम यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया
    4. म0आ0 पूजा यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया 


    Bottom Post Ad

    Trending News