Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:हार्ट सर्जन बनने की जिद ने बना दिया टॉपर

    उत्तर प्रदेश अयोध्या
    इनपुट:संतोष मिश्रा 




     अयोध्या :---हार्ट सर्जन बनने की जिद ने सनबीम स्कूल के छात्र प्रखर सिंह को टापर बना दिया। प्रखर सिंह के इंटर में 98.8 प्रतिशत अंक आए है। प्रखर जब छोटा था तब उसे अपने मां को हार्ट की बीमारी होने का पता चला। जिनका बैंगलोर से इलाज चल रहा है। उसने गरीबों का निःशुल्क इलाज करने की भावना लेकर पढ़ाई में मेहनत की। अभी उसने नीट की परीक्षा भी दी है। जिसमें उसे खुद के सेलेक्ट होने की उम्मीद है।प्रखर ने बताया कि पढ़ाई में कांसेप्ट क्लीयर रहना बहुत जरुरी है। केवल रटने से कोई टाप नहीं कर सकता है। इसके साथ माइन्ड को अन्य एक्टिविटी में भी लगाना जरुरी है। प्रखर के पिता ने कहा कि अभिभावको को अपने बच्चे को उसकी पसंद के अनुसार भविष्य चुनने देना चाहिए। उसके उपर कोई दबाव नहीं होना चाहिए। प्रखर की मां ने बताया कि वह एक अच्छा हार्ट सर्जन या काडियोलॉजिस्ट बना जाए व गरीबो का निःशुल्क इलाज करे।

    Bottom Post Ad

    Trending News