उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा में 21 मई से 10 जून तक चलने वाले आयोजित समर कैंप के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार एवोक इंडिया के बैनर तले आयोजित वित्तीय साक्षरता के तहत उपस्थित लोगों को बैंकों की सामाजिक योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना , अटल पेंशन, मुद्रा लोन के साथ बैंकिंग फ्रॉड ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वित्तीय सलाहकार नितेश पाठक ने इन सभी योजनाओं के लाभ, कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया । कहा कि बैंकों की सामाजिक योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि कभी भी फर्जी लिंक को ओपन ना करें एवं फर्जी फोन कॉल को रिसीव ना करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम पासवर्ड आदि शेयर ना करें।
कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि राय ने कहा कि जन जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का एक सशक्त माध्यम है, उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता से पैसे के प्रबंधन को सही तरीके से सीखा जा सकता है। स्वावलंबी बनने के लिए वित्तीय नियोजन हमारे जीवन में नितांत आवश्यक है। इस मौके पर प्रमुख रूप से छोटे लाल पाठक, दीपक ठाकुर , पूर्णेन्दु कुमार शुक्ला , जयप्रकाश पांडेय, निर्मल कुमार पांडेय , रमेश यादव, सुनील पाठक सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

TREND