Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Rashifal:दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल जानिएं : आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 


    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार  :--- आज दिनांक - 01 जून 2025
    🌤️ दिन -  रविवार
    🌤️ विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ अयन - उत्तरायण
    🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु
    🌤️ मास - ज्येष्ठ
    🌤️ पक्ष - शुक्ल
    🌤️ तिथि - षष्ठी शाम 07:59 तक तत्पश्चात सप्तमी
    🌤️ नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात मघा
    🌤️ योग - ध्रुव सुबह 09:11 तक तत्पश्चात व्याघात
    🌤️ राहुकाल - शाम 05:37 से शाम 07:17 तक
    🌤️ सूर्योदय - 05:57
    🌤️ सूर्यास्त -  07:15
    👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे
    🚩 व्रत पर्व विवरण - स्कंद षष्ठी,अरण्य षष्ठी
    💥 विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
    💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
    💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
    💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
    💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
              
    🌞 वैदिक पंचांग 🌞🌷 घुटने के दर्द का इलाज🌷
    ➡ १)     १०० ग्राम तिल को मिक्सी में पीस लो और उसमें १० ग्राम सोंठ डालो | ५ – ७ ग्राम रोज फाँको।
    ➡ २)     अरंडी के तेल में लहसुन ( ३ -४ कलियाँ ) टुकड़ा करके डाल के गर्म करो | लहसुन तल जाय तो उतारकर छान के रखो | घुटनों के दर्द में इस तेल से मालिश करो।
         
             
    🌞   वैदिक पंचांग 🌞🌷 वास्तु शास्त्र🌷🗾 दर्पण
    टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
             
    🌞 वैदिक पंचांग  🌞🌷 यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र 🌷
    🙏🏻 कौसी कार्य की शुरवात करने से पहले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है।



               

    🌞  वैदिक पंचांग  🌞 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष!

     
    दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

     
    शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
     
    शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
     
    शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


     
    ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
     
    शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
     

    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति या रिस्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज आपका दिन मानोनुकूल होगा।घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज आपका दिन मिला जुला रहेगा ।व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आज इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज आपका दिन बेहतर होगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि आज इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परंतु कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, आज उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें। जिससे आपको अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज आपका दिन कर्म अनुसार होगा । कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपका उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    Bottom Post Ad

    Trending News