Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हत्या का प्रयास से संबंधित 01 नफर वांछित किशोर अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 


    फेफना बलिया:---थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास से संबंधित 01 नफर वांछित किशोर अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक फेफना श्री अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व मे थाना फेफना मे पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2025 धारा 109 B.N.S.   थाना फेफना जनपद बलिया से वांछित (किशोर अपचारी) उम्र 15 वर्ष को दिनांक 12.06.2025 को समय 09.05 बजे  थाना फेफना के उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा, हे0का0 चन्द्रशेखर यादव द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत माल्देपुर घाट  थाना फेफना जनपद बलिया के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । किशोर अपचारी को थाना स्थानीय द्वारा अन्य विधिक कार्यावाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 141/2025 धारा 109 B.N.S थाना फेफना जनपद बलिया 
    पुलिस अभिरक्षा में लिया गया-
    1. 01 नफर किशोर अपचारी  उम्र 15 वर्ष 
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
    1. उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा  थाना फेफना जनपद बलिया
    2. हे0 का0 चन्द्रशेखर यादव थाना फेफना जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News