Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे मौजूद नहीं रहे विजय रुपाणी


    गुजरात अहमदाबाद 
    इनपुट:सोशल मीडिया 



    बड़ा विमान दुर्घटना : एयर इंडिया का लंदन जा रहा प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे मौजूद..

    अहमदाबाद में एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही अचानक क्रैश हो गया। सूत्रों के मुताबिक इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 242 पैसेंजर सवार थे। हादसे में अबतक 100 से अधिक लोगों के मरने की सूचना है। इसमें भारतीय नागरिक के अलावा 50 अधिक विदेशी लोग भी शामिल थे। प्लेन जिस इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उसमें अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सक रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 से अधिक चिकित्सक भी घायल हुए हैं।
    -एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर Al-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और दोपहर 1:40 बजे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    • *दिल्ली : पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर ली जानकारी* 

    पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से बात की

    अहमदाबाद विमान हादसे की जानकारी ली

    सभी एजेंसियां हाईअलर्ट पर, समन्वित प्रयास जारी


    • *करीबी ने बताया- रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे*
    विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।


    PM मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बात की !!


    • अहमदाबाद में प्लेन क्रैश को लेकर उद्योगपति गौतम अदाणी ने एक्स पोस्ट कर जताई संवेदना

    "हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 के क्रैश होने की खबर से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति झेली है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं।"

    विमान हादसे के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे से फ़िलहाल विमानों की आवाजाही रोकी गई, अगली सूचना तक सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है*।

    यात्रियों एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से नवीनतम अपडेट के लिए संपर्क करें


    विमान हादसों के पीड़ितों के लिए इमरजेंसी नंबर जारी- 
    Contact: 011-24610843 | 9650391859


    • अहमदाबाद विमान दुर्घटना | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अहमदाबाद में एक दुखद दुर्घटना हुई है। एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह लंदन जा रहा था। बहुत सारे यात्रियों की जान चली गई है। मैं यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं... शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं..."


    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।
    • सिविल अस्पताल के हॉस्टल के ऊपर ही प्लेन क्रेश हुआ है
    कई डॉक्टर की भी मौत हुई है

    Bottom Post Ad

    Trending News