उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---अगर दो मिनट का वक्त है तो रुककर हमारी पोस्ट जरूर पढ़िए ...अभी जामुन का सीजन चल रहा है काली काली जामुन चारो तरफ दिखने लगी है..जामुन खाना किसे पसंद नहीं होता। ये स्वादिष्ट तो होती ही हैं साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। कहा जाता है कि पूरे एक साल के दौरान खाते पीते कभी भी आपके पेट में बाल चला गया हो और सिर्फ एक बार मात्र एक पीस भी आप जामुन खा लेते हैं तो यकीन मानिए ये आपके पेट में गए बाल को गलाने की शक्ति रखता है...इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा कम होती है इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक बेहतरीन फल है।
कुछ खास फूड आइटम्स के साथ इसका सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यहां जानें जामुन के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।
एक बात ध्यान रखना और कभी ऐसा ना करना..कुछ लोग जामुन को दूध में मिलाकर शेक के रूप में पीते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जामुन के साथ या खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए। क्योंकि यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर दबाव डालता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
कुछ लोग जामुन खाने के बाद पानी पीते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इससे डायरिया या अपच जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए जामुन खाने के करीब 30 से 40 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए।
जामुन के साथ अचार खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट में एसिड बढ़ सकता है और आपको उल्टी, चक्कर आना और पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप जामुन खा रहे हैं तो इसे खाने के एक घंटे बाद तक अचार न खाएं।