Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Space:25 जून को लॉन्च भारत का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन, शुभांशु शुक्ला जाएंगे अंतरिक्ष


    नई दिल्ली 
    इनपुट:सोशल मीडिया 
    नई दिल्ली :--- भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 25 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। नासा ने पुष्टि की है कि यह मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से भारतीय समयानुसार सुबह 12:01 बजे फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। एक्सिओम-4 मिशन में भारत के साथ हंगरी और पोलैंड भी शामिल हैं। शुभांशु मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे, जबकि हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री मिशन स्पेशलिस्ट होंगे। मिशन का नेतृत्व नासा की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन करेंगी मिशन पूरी तरह से कमर्शियल है और इसका सफर लगभग 14 दिन का होगा। तकनीकी कारणों से इसकी लॉन्चिंग कई बार टल चुकी थी। लॉन्चिंग के करीब 16 घंटे बाद, यानी 26 जून शाम 4:30 बजे, ड्रैगन कैप्सूल ISS से डॉक करेगा।




    Bottom Post Ad

    Trending News