उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत दुबहर के थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के दुबहर से खेजूरी स्थानांतरण पर गुरुवार की शाम दुबहर थाना परिसर में क्षेत्रीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं आदि लोगों ने समारोह आयोजित कर उनकी भावभीनी विदाई की। वहीं नवागत थाना अध्यक्ष अजय पाल का भी दुबहर की धरती पर स्वागत किया गया।
लोगों ने मिथिलेश कुमार के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके कुशल नेतृत्व और न्याय प्रियता की सराहना की। तथा लोगों ने नवागत थाना अध्यक्ष अजय पाल से भी अपेक्षा की कि आप भी क्षेत्र के लोगों की भावनाओं पर खरा उतरेंगे।
अंत में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दुबहर में अपने कार्यकाल में यहां के लोगों द्वारा मान-सम्मान और प्यार की जमकर सराहना की। जाते समय लोगों का प्यार देख कुछ देर के लिए मिथिलेश कुमार भावुक हो गए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद दुबे, मोहन गुप्ता, प्रधान विनोद पासवान, लक्की सिंह, पिंटू पासवान, कमलेश पांडेय, नितेश पाठक, पवन गुप्ता, रणजीत सिंह, अन्नपूर्णानंद तिवारी, बब्बन विद्यार्थी, संदीप गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, धनजी यादव, अजीत यादव, गायक अंकित पाठक, विमलेश यादव सहित थाना के समस्त उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, एवं आरक्षी महिला आदि मौजूद रहे।